Thursday, January 27, 2011

भ्रष्टाचार व कालेधन के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान

भारत माता की जय…………… वन्देमातरम्……
भ्रष्टाचार व कालेधन के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान
भारत को विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनाने के राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बमें। भारत का स्विस बैंकों के साथ-साथ 70 से अधिक टैक्स हैवन देशों में चोरी का लगभग 300 लाख करो।द रूपये तथा देश के अन्दर भी 100 लाख करोड़ रूपये का कालाधन जमा है। यह भारत के गरीब, मजदूर, किसानों के हक का तथा देश के विकास का पैसा है जिसे भ्रष्टाचारियों ने देश के साथ गद्दारी करके विदेशी बैंकों में जमा किया है। यह भारत की राष्ट्रीय सम्पति है तथा देश की भू-सम्पदाओं को अवैध रूप से बेचकर तथा रिश्वतखोरी करके अवैध रूप से जमा किया गया धन है। यह हमारी खून पसीने की कमाई है। यह लाखों करोड़ो गरीब लोगों के भोजन का निवाला छीनकर लूटा गया धन है। यह गरीब बच्चों के पढ़ाई का पैसा है। यह गरीब लोगों के ईलाज का पैसा है। इस काले धन को हमें वापिस लाना है। इसका एकमात्र अधिकार केन्द्र सरकार को है।
आइये प्रधानमन्त्री व राष्ट्रपति तक अपनी इस बात को पहुँचायें। इस आन्दोलन का हिस्सा बनें। परम पूज्य स्वामी जी की आवाज को एवं अभियान को ताकत दें। आप सब जिम्मेदार भारतवासियों का छोटा सा प्रयास 84 करोड़ गरीब लोगों के जीवन में खुशियाँ लायेगा। आप इस धर्मयुद्ध में सत्य ईमानदारी व देश का साथ देकर गरीबी, गन्दगी, जनसंख्या-वृद्धि, नक्सलवाद व माओवाद आदि के कारण नरक बन चुके इस देश में सुख, समृद्धि व स्वर्ग ला सकते हैं।
आइये! उदासीनता छोड़िये, सत्य के मात्र मौन समर्थक व प्रसंशक नहीं अपितु सत्य व न्याय को स्थापित करने वाले सच्चे राष्ट्र भक्त होने का धर्म निभाइये।
आप 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने के राष्ट्रव्यापी अभियान से जुड़ें। रविवार 30 जनवरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर ज्ञापन सौपने व राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रातः 10 बजे………स्थान पर पहुँचे एवं वहाँ से पदयात्रा करते हुये प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिला अधिकारी को सौपें।
वन्दे मातरम्-वन्दे मातरम्……….
भारत माता की जय्……………

1. भ्रष्टाचार मिटाना है, भारत समृद्ध बनाना है।
2. भ्रष्टाचार मिटायेगें, देश को बचायेगें।
3. भ्रष्टाचार मिटायेगें, भारत समृद्ध बनायेगें।
4. कालेधन को लाना है, भारत को बचाना है।

No comments:

Post a Comment